Home खेल केन को गुजरात टाइटंस के पहले मैच में पैर में लगी थी...

केन को गुजरात टाइटंस के पहले मैच में पैर में लगी थी चोट, World Cup 2023 में खेलने की है उम्मीदें….

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईपीएल के दौरान चोटिल हुए केन विलियमसन को आशा है कि भारत में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले वह फिट हो जाएंगे। न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान विलियमसन को 31 मार्च को चेन्नई सुपर¨कग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के पहले मैच में पैर में चोट लगी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सप्ताह दर सप्ताह अपनी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं। मुझे इस तरह की चोट पहले कभी नहीं लगी लेकिन जिन लोगों को लगी है, उनसे बात करके पता चला है कि सफर लंबा होगा। मैं बहुत आगे की नहीं सोच रहा।’ उन्होंने आगे कहा कि मैं लगातार समीक्षा कर रहा हूं। यह सफर उतना आसान नहीं है और कई चुनौतियां सामने आएंगी। जिम में मेहनत कर रहा हूं और वापसी के लिए लालायित हूं।