Home खेल MCC वर्ल्ड कमेटी में शामिल हुए झूलन, इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों को...

MCC वर्ल्ड कमेटी में शामिल हुए झूलन, इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों को बैठक का हिस्सा बनाया….

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय महिला टीम की दिग्गज झूलन गोस्वामी को MCC वर्ल्ड कमेटी में शामिल किया गया है। उनके अलावा इंग्लैंड के दो खिलाड़ी हीथर नाइट और पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को भी इस बैठक का हिस्सा बनाया है। क्लब ने खुद इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि WCC की मीटिंग आने वाले सोमवार और मंगलवार को एशेज टेस्ट मैच से पहले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर होनी है। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने प्रथम श्रेणी के अपने आखिरी कुछ सालों पर ध्यान देने के लिए इस कमेटी से इस्तीफा दे दिया है।

MCC के विश्व क्रिकेट कमेटी में शामिल हुई झूलन गोस्वामी और इंग्लैंड की दो खिलाड़ी

दरअसल, MCC विश्व क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज माइक गैटिंग ने झूलन गोवस्वामी, हेदर और ओएन का स्वागत करते हुए कहा ”विश्व क्रिकेट कमेटी में हम झूलन, हेदर और मॉर्गन का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने शीर्ष स्तर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और वहां हमेशा शीर्ष पर रहे हैं। इनके इस क्रिकेटिंग ज्ञान से हमारे क्रिकेट कमेटी को काफी फायदा होगा।” उन्होंने इसके साथ ही आगे कहा कि ये जरूरी है कि कमेटी में महिलाओं की प्रतिनिधित्व और भागीदारी बढ़ रही है। इससे महिला क्रिकेट की सोच में भी विकास हो रहा है। झूलन, हेदर, सूजी और कॉनर के अपने-अपने अनुभव और दृष्टिकोण से कमेटी को महिला क्रिकेट को एक अलग ऊंचाई मिलेगी। बता दें कि झूलन भारतीय महिला टीम की पूर्व क्रिकेटर है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से पिछले साल संन्यास ले लिया था। लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने वनडे का आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जहां उन्हें शानदार विदाई दी गई। झूलन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में कुल 300 विकेट और 12 टेस्ट मैचों में 44 विकेट चटकाए। झूलन भारतीय महिला टीम की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रही। इस साल उन्हें MCC का मानद आजीवन सदस्य भी बनाया गया था। वहीं, अगर बात करें नाइट की जिन्होंने साल 2016 से टीम की कमान संभालते हुए और भूमिका निभाने के एक साल बाद ही लॉर्ड्स में आईसीसी महिला विश्व कप जीता। यह ऑलराउंडर इंग्लैंड में महिलाओं के खेल की महान खिलाड़ियों में से एक रही है, जिसने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में 5,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं, और अपने 10 टेस्ट मैचों में 705 रन बनाए हैं। इसके अलावा मॉर्गन ने एकदिवसीय क्रिकेट में केवल 7,000 रनों के साथ इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट दोनों में इंग्लैंड की शानदार कप्तानी की।