Home मनोरंजन कटरीना और विक्की इन दिनों न्यूयॉर्क वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते आए...

कटरीना और विक्की इन दिनों न्यूयॉर्क वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते आए नजर….

122
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर जब अपनी फोटो शेयर करती हैं, उनकी पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है। इन दिनों एक्ट्रेस पति विक्की कौशल संग वेकेशन पर गई हुई हैं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वेकेशन से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो एक रेस्ट्रॉन्ट में बैठी हुई नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट और ब्लू कलर की फ्लोरल ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं।

कटरीना का पोस्ट हुआ वायरल

कटरीना कैफ के बैक ग्राउंड में खूबसूरत लोकेशन नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को कोई कैप्शन नहीं दिया, लेकिन कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया। कटरीना की खास दोस्त मिनी माथुर ने कमेंट करते हुए कहा, हाय प्रिटी। प्लीज जल्दी आ जाओ। इसके अलावा विक्की कौशल ने भी रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी बनाई।

कटरीना की आने वाली फिल्में

कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया भट्ट के साथ करेंगी काम

कटरीना कैफ के पास आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली जी ले जरा भी है। इस फिल्म का निर्देशक फरहान अख्तर कर रहे हैं। इन दो प्रोजेक्ट के साथ कटरीना के हाथ में विजय सेतुपति के साथ वाली मैरी क्रिसमस भी है, जिसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं।

विक्की की आने वाली फिल्में

विक्की कौशल के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो हाल ही में सारा अली खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आए थे। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सैम मानेकशॉ की बायोपिक में आएंगे नजर

इसके बाद विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का कहानी पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है।