Home मनोरंजन फैंस ने बनवाया तमन्ना भाटिया का टैटू, सोशल मीडिया पर हुई उनकी...

फैंस ने बनवाया तमन्ना भाटिया का टैटू, सोशल मीडिया पर हुई उनकी तारीफ….

131
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

तमन्ना भाटिया पिछले कई दिनों से अलग-अलग वजह से सुर्खियों में हैं। इस साल की शुरुआत में विजय वर्मा के साथ वह अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने विजय के साथ अपना रिलेशन कबूल किया, जिसके बाद फैंस में इनकी जोड़ी को साथ में देखने का उत्साह बढ़ गया है। इसके बाद तमन्ना ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में विजय वर्मा के साथ इंटिमेट सीन देने को लेकर सुर्खियों में आईं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस के चर्चे हो रहे हैं। तमन्ना एक फैन का प्यार देख इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

फैन ने बनवाया तमन्ना का टैटू

हाल ही में ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। तमन्ना जब एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए कई फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान तमन्ना एक फैन से मिलीं, जिन्होंने एक्ट्रेस को गिफट्स और फ्लावर्स दिए। इतनी ही नहीं, उस फैन ने तमन्ना के पैर तक छुए। इसके बाद उसने एक्ट्रेस को अपने हाथ पर बने टैटू को दिखाया, जिसमें तमन्ना का चेहरा बना था। यह सब देखते ही एक्ट्रेस इमशनल हो गईं। तमन्ना भाटिया फैंस का अपने लिए प्यार देखकर खुद को रोक नहीं पाईं। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फीमेल फैन तमन्ना का पैर छू रही है, और अपने हाथ पर बना उनका टैटू उन्हें दिखा रही हैं। तमन्ना यह सब देखते ही इमोशनल हो जाती हैं। वह अपने फैन को गले लगा लेती हैं।

फैंस ने की तमन्ना की तारीफ

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तमन्ना की तारीफ की है। उन्हें तमन्ना का अपने फैंस को बिना इग्नोर किए उनसे मिलने का अंदाज काफी पसंद आया। एक ने कमेंट किया, “ऐसी इज्जत नसीब वालों को मिलती है, खुदा इस फैन और तमन्ना को हमेशा खुश रखे।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ”तमन्ना भाटिया से कुछ सीखना चाहिए जो भी घमंडी सेलिब्रिटी हैं बॉलीवुड में।”

तमन्ना भाटिया वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया की विजय वर्मा के साथ ‘लस्ट स्टोरीज 2’ 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसके बाद एक्ट्रेस दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। अगस्त में चिरंजिवी के साथ उमकी मूवी ‘भोला शंकर’ रिलीज होगी। इस फिल्म में ‘दसरा’ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी होंगी। इसके अलावा तमन्ना तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘जेलर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में रजनीकांत, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, शिवा राजकुमाप और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार एक्टिंग करते देखे जाएंगे।