Home खेल वीरेंद्र सहवाग ने सेमीफाइनल टीमों की कर दी घोषणा, चार टीमों का...

वीरेंद्र सहवाग ने सेमीफाइनल टीमों की कर दी घोषणा, चार टीमों का किया चयन….

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वनडे वर्ल्ड 2023 के सेमीफाइनलिस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। वीरेंद्र सहवाग ने जिन चार टीमों का चयन किया है, उनमें से एक टीम ने पांच बार विश्व कप का खिताब जीता है। बता दें कि आईसीसी और बीसीसीआई ने भारत में इस साल 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा कर दी। 2019 विश्व कप के फाइनलिस्ट, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में आमने-सामने होंगे, जबकि भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

सहवाग ने इन चार टीमों को लेकर की भविष्यवाणी

शेड्यूल की घोषणा के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वीरेंद्र सहवाग उनमें से एक थे। इस दौरान एमएस धोनी की कप्तानी में भारत की 2011 विश्व जीत की यादों को भी याद किया। सहवाग से उन चार टीमों की भविष्यवाणी की जो वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

“विराट कोहली ने लिए जीतें विश्व कप”

सहवाग के मुताबिक, मेन इन ब्लू के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। इंग्लैंड वनडे वर्ल्ड कप 2019 में चैंपियन बना था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार ट्रॉफी जीती है। सहवाग द्वारा पाकिस्तान को सेमीफाइनलिस्ट के रूप में चुनना दिलचस्प है और यह देखना बाकी है कि बाबर आजम और उनकी सेना टॉप-4 में जगह बना पाती है या नहीं। सहवाग ने विश्व कप में भारत की संभावनाओं के बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि टीम को विराट कोहली के लिए ट्रॉफी जीतनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हर किसी को विराट कोहली के लिए यह विश्व कप जीतना होगा। वह जिस तरह के महान खिलाड़ी हैं, वह एक महान इंसान भी हैं, वह हमेशा दूसरे खिलाड़ियों की मदद करते हैं।”