Home खेल भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा….

174
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल आउट हो चुका है। भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। हर किसी को अब इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। क्रिकेट के दीवानों ने भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट भी खोजने शुरू कर दी है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इस मैच की टिकट बुक करने को लेकर आपके मन में उठ रहे तमाम सवालों के जवाब इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।

15 अक्टूबर को होगी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में इस बार 15 अक्टूबर को होगी। दोनों टीम के बीच यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 50 ओवर के विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत साल 2019 में हुई थी, तब विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा था।

कहां से बुक होगी टिकट?

दरअसल, भारत और पाकिस्तान मैच की टिकट आपको आईसीसी की वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी। हालांकि, अभी तक इस बड़े मैच की टिकट बिकने शुरू नहीं हुई है। आईसीसी अपने वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर टिकट की सेल खुलने की जानकारी देता है।

कितने ही मिलेगी टिकट?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला है, तो आपको जेब तो ढीली करनी ही होगी। ऊपर से वर्ल्ड कप का मैच और पाकिस्तान की टीम लंबे समय बाद भारत भी आ रही है। टिकट का दाम क्या होगा यह अभी तय नहीं है, लेकिन इस पर भी आईसीसी जल्द ही जानकारी देगी। बता दें कि आमतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट बाकी मैचों के मुकाबले महंगी होती है। ऐसे में जैसे ही टिकट की सेल शुरू हो वैसे ही खरीदने में भलाई है।