Home खेल भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल, वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने मचाई...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल, वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने मचाई थी तबाही….

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल जारी होने के साथ ही प्रिडिक्शन का दौर भी शुरू हो गया है। वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि इस बार विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, वीरू ने भविष्यवाणी करते हुए उन तीन बल्लेबाजों का नाम भी बताया है, जो उनके मुताबिक टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगा सकते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल

वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि उनके अनुसार आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। इसके साथ ही वीरू का कहना है कि इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी हो सकते हैं।

कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

वीरू ने भविष्यवाणी करते हुए उन तीन बल्लेबाजों का नाम भी बताया है, जो भारत की धरती पर होने जा रहे विश्व कप में रनों का अंबार लगा सकते हैं। सहवाग के अनुसार, विराट कोहली, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर वो तीन बैटर्स होंगे, जो इस बार गेंदबाजों का जीना हराम कर सकते हैं।

आखिरी वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने मचाई थी तबाही

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर खेले गए आखिरी वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से जमकर तबाही मचाई थी। रोहित ने टूर्नामेंट में बेहतरीन बैटिंग करते हुए 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन कूट डाले थे। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 5 शतक भी निकले थे और उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया था।

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया होगी सामने

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीम के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई के इस मैदान पर कंगारू टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने चिदंबरम में खेले छह मैचों में से 5 में जीत का स्वाद चखा है।