Home मनोरंजन आलिया सिद्दीकी हुई घर से बाहर, पूजा भट्ट से भी हुई थी...

आलिया सिद्दीकी हुई घर से बाहर, पूजा भट्ट से भी हुई थी नोंकझोंक….

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को टेलीकास्ट हुए पूरे 12 दिन हो चुके हैं। इन 10 दिनों के अंदर बिग बॉस हाउस से 3 कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके है, जिसमे पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी देर रात शो से बाहर हुई। बता दें, इस हफ्ते के लिए जिया शंकर और आलिया को इविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था। इविक्शन इस हफ्ते के आखिरी में होना था, लेकिन बिग बॉस ने मिड वीक इविक्शन का ट्विस्ट लाकर सबको हैरान कर दिया।

आलिया सिद्दीकी हुई घर से बाहर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी जब ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में आई थी तो उन्होंने कहा था कि वह इस शो से अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है। इस शो के जरिए अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती थीं, लेकिन अब उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रातों-रात शो से इविक्ट हो गई है।

शो में कैसा रहा आलिया का सफर

शो में आलिया के सफर की बात करे तो उनके लिए शुरुआत दिनों में काफी उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा। वह एक स्वीट महिला के तौर पर उभर कर आई, जो अपने में ही खोई रहती थीं। आलिया के बॉन्ड की बात करे तो उनकी घरवालों में से अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी के साथ देखने को मिला। हालांकि शुरुआत में उनकी बेबिका धुर्वे से काफी अच्छी बनी थी, लेकिन शो के तीसरे ही दिन दोनों के बीच दूरियां देखने को मिली।

पूजा भट्ट से भी हुई नोंकझोंक

शो में आलिया की नोंकझोंक पूजा भट्ट से देखने को मिली। बीते दिनों पूजा ने आलिया को फटकार लगाई थी कि वह बार-बार घर में अपने तलाक की बात न करे। उन्होंने कहा था कि सिर्फ उनका ही तलाक नहीं हुआ है, वह भी तलाकशुदा है, लेकिन उनकी तरह वह सिम्पैथी कार्ड नहीं खेल रही हैं। सोमवार वाले नॉमिनेशन टास्क एपिसोड में पूजा ने आलिया को नॉमिनेट किया था। उन्होंने कारण देते हुए कहा कि था, ‘ मैं आलिया को लेकर शुरू से कंफ्यूज रही हूं। मैं उन्हें समझ नहीं पा रही हूं। लेकिन आखिरी 24 घंटों में उन्होंने जिस तरह अपना फेस दिखाया है, वह डरावना है। जब बेबिका और जिया की लड़ाई हो रही थी तो आलिया ने उसमें घी डालने की कोशिश की। जब उन्हें बेबिका से इतनी ही प्रॉब्लम थी तो उन्होंने उनका केक क्यों खाया।’