Home व्यापार तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

158
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बुधवार को ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद आज तेल कंपनियों ने अपडेट रेट जारी कर दिए हैं। ब्रेंट क्रूड 74.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। आज एक बार फिर से तेल के दाम रिवाइज हुए हैं।आज फिर से तेल कंपनियों ने देश की जनता को राहत दी है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। देश में मई 2022 से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों को अपडेट करते हैं।

बड़ी तेल कंपनियों में से एक आईओसीएल ने अपने ग्राहकों को घर बैठे तेल के दामों की जानकारी पाने की सुविधा दी है।अगर आप भी लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर मैसेज करना है। इसके बाद आप को अपडेट रेट पता चल जाएगा। दिल्ली के निवासी RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर मैसेज कर तेल का लेटेस्ट रेट पता कर सकते हैं।