Home छत्तीसगढ़ बूथ चलो अभियान में कन्हारपुरी बूथ में पहुंचे केबिनेट मंत्री उमेश पटेल,...

बूथ चलो अभियान में कन्हारपुरी बूथ में पहुंचे केबिनेट मंत्री उमेश पटेल, 50 बूथ में ली गई बैठक

152
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर राजनांदगांव बूथ चलो अभियान के प्रभारी केबिनेट मंत्री उमेश पटेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन में शहर उत्तर ब्लाक प्रभारी जितेन्द्र मुदलियार की उपस्थिति में शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा प्रत्येक बूथ में बैठक ली, जिसमें उत्तर ब्लॉक के कन्हारपुरी वार्ड के बूथ क्रमांक 146, 147, 148 में कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के कार्यकारणी के सदस्यों से जानकारी ली। बूथ अध्यक्ष की जानकारी से मंत्री संतुष्ट हुए और कड़ी मेहनत के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने अपने बूथ में लीड दिलाने के लिए बूथ अध्यक्ष को पार्टी हित मे कार्य करने कहा। ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली के कार्य से संतुष्ट होकर केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने तारीफ की और उनके कार्य को सराहा। सुबह 11 बजे से उत्तर ब्लाक में बैठक की शुरूआत पेंड्री और रेवाडीह वार्ड के बूथ क्रमांक 13, 14, 15, 44 में बूथ की बैठक हुई, उसके बाद लगातार ममता नगर, तुलसीपुर, नवागांव, मोतीपुर, रामनगर, लखोली, कन्हारपुरी, शांति नगर, शंकरपुर, चिखली, स्टेशन पारा, गौरीनगर में रात 9.30 बजे तक बूथ में बैठक ली। लगभग 50 बूथ में बूथ चलो अभियान के तहत बैठक ली गई।
बैठक में विशेष रूप से महापौर हेमा देशमुख, हफीज खान, रमेश खंडेलवाल, निखिल द्विवेदी, विवेक वासनिक, वीरेन्द्र चौहान, पार्षद, पूर्व पार्षद, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष वार्ड प्रभारी, उत्तर ब्लॉक के समस्त बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस जन उपस्थित हुए। यह जानकारी ब्लॉक के प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे ने दी।