Home छत्तीसगढ़ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

137
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गय्यूर सिद्दीकी एवं प्रदेश सचिव सन्नी फर्नांडिस के दिशा निर्देश एवं जिला उपाध्यक्ष इमानवेल सिंह के नेतृत्व में आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और पूर्व में अखिलेश सरकार के उपलब्धियों को विस्तार से चर्चा की। सपा के जिला उपाध्यक्ष इमानवेल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन साथ ही अच्छे भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वहीं मोहारा में शिवनाथ नदी के तट पर स्थित भगवान भोलेश्वर महादेव मंदिर के आसपास बेल, आम एवं आंवला सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष ललित साहू, उपाध्यक्ष रवि गोड़, जिला सचिव मन्नू लाल सोनी, सदस्य विष्णु सोनी, हिरावन साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।