Home छत्तीसगढ़ लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से मिलती है सफलता : गिरवर

लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से मिलती है सफलता : गिरवर

101
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम जंगलपुर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल थे। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं मुंह मीठा कराकर पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया। पूर्व विधायक गिरवर ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य निर्धारित करने आगे बढ़ने प्रेरित किया। विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से जरुरत सफलता मिलती है। शिक्षा के क्षेत्र में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है, ताकि स्कूल आने-जाने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, व गणवेश भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जंघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व जो शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति आई है। शिक्षा की नींव को मजबूत करने अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं, जहां हर वर्ग के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। राज्य सरकार बच्चों को पाठ्य सामग्री पुस्तकें एवं गणेश वितरित कर कक्षा नवमीं के छात्राओं को साईकिल प्रदान कर उनकी शिक्षा अध्यन को सुलभ बनाते हुए शिक्षा के प्रति उनमें विशेष रूचि उत्पन्न करने का कार्य कर रही है, जिससे निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह होना स्वाभाविक है। विद्यालय में गिरवर जंघेल ने वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन भी किया, जिससे सभी को शीतल पेय की उपलब्धता मिल सके।
इस अवसर पर नीना विनोद ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार, कामदेव जंघेल, टीकम साहू, मनोहर यादव, थानसिंह जंघेल, हीरू निषाद, तोरण जंघेल, गजराज जंघेल, उमेश जंघेल, अनिल वर्मा, कन्हैया कुर्रे, कुंजल साहू, पंचू यादव, नेमु शिवहरे, अर्जुन जंघेल, कृष्णा गंधर्व, प्राचार्य सीताराम पाल, चंदू जंघेल, चंदराम साहू, उत्तम साहू, रावटे मैडम, शिखा ठाकुर, स्वाति ताम्रकार, निधि वर्मा, देव वर्मा, संजय राजपूत, पुरुषोत्तम साहू, दिनेश जंघेल, वर्षा साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऐमन जंघेल समेत बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।