Home अन्य दुर्ग शहर विधानसभा के चंडी शीतला मंडल एवं गंजपारा सदर मंडल में...

दुर्ग शहर विधानसभा के चंडी शीतला मंडल एवं गंजपारा सदर मंडल में घर-घर संपर्क कार्यक्रम द्वारा भाजपा ने दी हर घर में दस्तक

101
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

विश्व में भारत की धमक नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। विशेष जनसंपर्क अभियान अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क कार्यक्रम को दुर्ग शहर विधानसभा के चंडी शीतला मंडल एवं गंजपारा सदर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दुर्ग शहर विधानसभा विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, मंडल प्रभारी अल्का बाघमार, आशीष निमजे, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार की उपस्थिति में चलाया गय।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा चंडी शीतला मंडल और गंजपारा सदर मंडल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहर के प्राचीन चंडी मंदिर में पूजा अर्चना करके घर-घर संपर्क कार्यक्रम शुरू किया गया।

चण्डी शीतला मंडल के अन्तर्गत आने वाले वार्डो में चण्डी चौक से शुरू होकर गोंडपारा, मरार पारा, शीतला नगर, गिरधारी नगर, गया नगर एवं राजीव नगर घर-घर संपर्क अभियान अंतर्गत जनता के घर पहुंच कर उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसी प्रकार चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर घर-घर संपर्क कार्यक्रम गंजपारा सदर मंडल में वार्ड 33, 34, 35 मे किया गया।

घर-घर संपर्क अभियान के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आम जनों से मुलाकात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से विश्व पटल पर सशक्त रूप से उभरा है, और मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग की जीवनशैली का विकास हुआ है और विशेष रुप से गरीब वर्ग के लोगों का जीवन पहले से अधिक सुरक्षित हुआ है। देश रक्षा, उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान दी है, इस नए युग में भारत की उन्नति और आत्मनिर्भरता का उदाहरण पूरे विश्व में दिया जाता है। विश्व में भारत की धमक नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई ने कहा कि युवा, महिला, किसान, मजदूर और अल्पसंख्यक सभी वर्ग के लिए बिना भेदभाव के नीतियों और योजनाओं को बनाकर देश का संतुलित विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है इसी का यहां परिणाम है कि देश लगातार नई उपलब्धियों को प्राप्त कर रहा है।

चंडी शीतला मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कठोर निर्णय लेने के साथ-साथ गरीबों एवं वंचितों के लिए न्याय संगत योजनाओं को लाया गया ताकि उन्हें गौरव के साथ जीवन जीने का अवसर मिले, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, अंत्योदय अन्न योजना जैसी दर्जनों योजनाओं से यही उद्देश्य पूर्ण हो रहा है।

कार्यक्रम में आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चन्द्राकर, आशीष निमजे,दिनेश देवांगन, रजनीश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री आसिफ़ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, श्याम शर्मा, कृष्णा निर्मलकर, बँटी चौहान, विरेंद्र तन्ना, दिनेश मिश्रा, यासिन दीवान, ज़ाकिर खोखर, जीत हेमचंद यादव, मनोज शर्मा, गोपू पटेल, नीतेश जैन, चमेली साहू, कुमारी बाई साहू, मनीष साहू, पार्षद शशि द्वारिका साहु, अजीत वैद्य, अजय बाबा भट्ट, शरद अग्रवाल , जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विनायक ताम्रकार, शारदा गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिन्हा, प्रमोद नामदेव, राजेश रामटेके, कार्यालय मंत्री टीकम साहु , सह कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा , अमित पटेल, शुभम् साहू, नवीन साहू, मनोज, अनूप सोनी, शीतल जाँगिड, मीनाक्षी महोबिया, क्षमा तिवारी, सोनिका रेवतकर, दीपेन्द्र देशमुख, योगेन्द्रनाथ साहू, राकेश भारती साहू, अशोक, उत्तम साहू सहित समस्त सक्रिय सदस्य शामिल हुए।