Home प्रशासनिक विपक्षी एकजुटता पर बीजेपी की चुनौती, नहीं ‎मिलेगा एक भी वोट

विपक्षी एकजुटता पर बीजेपी की चुनौती, नहीं ‎मिलेगा एक भी वोट

180
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भरतपुर । भाजपा ने साफ कहा है ‎कि ‎विपक्षी ‎कितने भी एक हो जाएं, इनको अपने क्षेत्र से बाहर एक भी वोट नहीं ‎मिलेगा। गौरतलब है ‎कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी पार्टियां जहां अपनी एकजुटता में जीत की संभावना देख रही है, वहीं भाजपा पीएम मोदी और केंद्र की योजनाओं के दम पर तीसरी बार सत्ता पाने की सोच रही है। यही वजह है ‎कि भाजपा ने विपक्षी एकजुटता पर आज तंज कसा है। अपने एक बयान में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथों ‎लिया है। राजस्थान के भरतपुर में मंत्री गोयल ने कहा कि जो विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं, उनमें से कई दलों का अपने राज्य के बाहर कोई जनाधार नहीं है। विपक्ष के एकजुट होने से कुछ नहीं होता। तमिलनाडु के स्टालिन तमिलनाडु के बाहर एक वोट नहीं ला सकते। इसी तरह ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के बाहर एक वोट प्रभावित नहीं कर सकतीं। लालू यादव और नीतीश कुमार से शायद वोट घटने शुरू हो जाएंगे। मैं समझता हूं कि यह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। पीयूष गोयल ने यूसीसी को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ‎कि मुझे लगता है कि कांग्रेस और उनके नेता बौखला गए हैं। समय की मांग है सभी लोगों को एकजुट और सम्मिलित कर एक कानून बनाया जाए। यह बात संविधान निर्माताओं ने भी 70 साल पहले कही थी।
गोयल ने कहा है ‎कि सुप्रीम कोर्ट ने भी 5 बार अलग-अलग फैसले सुनाते हुए यूसीसी लाने की बात कही थी। अन्य पार्टी के कई ऐसे नेता हैं जो चाहते हैं कि देश को जोड़ना चाहिए। कई पार्टी भाजपा का समान नागरिक संहिता पर समर्थन करेंगी। मंत्री गोयल ने देश में बढ़ते टमाटर के दामों पर भी सफाई देते हुए कहा कि देश में टमाटर एक मात्र वस्तु है जिसके दाम हफ्ते भर में बढ़े हैं। हम सब जानते हैं कि बेमौसम बारिश की वजह से टमाटर के दाम बढ़े हैं और जैसे ही मौसम सही होगा, बाद दाम सही हो जाएंगे।