Home खेल टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट भी बेन की तूफानी पारी से...

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट भी बेन की तूफानी पारी से हुए इंप्रेस….

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 43 रन से पटखनी दी। इस मैच के पांचवें दिन के खेल में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए हर किसी को हैरान किया। उन्होंने 214 गेंदों का सामना करते हुए 155 रनों की शतकीय पारी खेली। भले ही उनकी पारी इंग्लैंड को जीत नहीं दिल सकी, लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जरूर जीत लिया। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी बेन स्टोक्स की तूफानी पारी से इंप्रेस हुए है।

विराट कोहली ने बेन स्टोक्स की तूफानी पारी की जमकर की तारीफ

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की शानदार पारी की तारीफ करते हुए कहा कि स्टोक्स सबसे अधिक कॉम्पिटेशन वाले खिलाड़ी है, जिसके खिलाफ उन्होंने खेला है। स्टोक्स की 155 रन की धमाकेदार पारी के बावजूद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टेस्ट में 43 रन से हार मिली। विराट ने ट्वीट कर लिखा, ”मैं कोई मजाक नहीं कर रहा था कि मैं बेन स्टोक्स को सबसे अधिका प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी मानते हूं। उन्होंने हाइएस्ट क्वॉलिटी वाली पारी खेली, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अभी भी बहुत ही अच्छी टीम है।”

बेन स्टोक्स ने शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

बता दें कि बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी के पांचवें दिन के खेल में बल्ले से तबाही मचाते हुए टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने 155 रन की आतिशी पारी खेली, लकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ये सेंचुरी साल 2009 के बाद लॉर्ड्स पर किसी इंग्लिश कप्तान द्वारा लगाई गई पहली सेंचुरी है। इसके अलावा चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बिल एड्रिच के नाम है, जिन्होंने 1938/39 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 219 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

अगर बात करें मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी 416 रन पर ऑलआउट हुई। पहली पारी में स्टीव स्मिथ के बल्ले से 110 रन, ट्रेविस हेड ने 77 रन और डेविड वार्नर ने 66 रन की तूफानी पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन ही बनाए। टीम की तरफ से डकेट ने 98 रन , हैरी ब्रूक ने अर्धशतक, ज़ैक क्रॉली ने 48 रन और ऑली पोप ने 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 279 बनाए और इस तरह इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य मिला। इस पारी में स्टोक्स के अलावा बेन डकेट ही बल्ले से कमाल कर सके। डकेट ने 83 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड टीम 327 रन पर सिमट गई। बेन स्टोक्स की शतकीय पारी इस तरह बेकार गई।