Home खेल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर मांगी मंजूरी….

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर मांगी मंजूरी….

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप में भागीदारी के लिए भारत की यात्रा की आधिकारिक मंजूरी मांगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने इस पत्र को गृह और विदेश मंत्रालय के पास भी भेजा है। बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम की भारत यात्रा पर सलाह मांगी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, बोर्ड ने इसके साथ ही पूछा है कि क्या पाकिस्तान के मैचों के पांच स्थलों को लेकर सरकार को कोई आपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पत्र 26 जून को लिखा गया था। इसमें यह भी कहा गया कि पीसीबी ने पाकिस्तान के मैचों का कार्यक्रम सरकार के साथ साझा किया है।

‘पाकिस्तान की भागेदारी सरकार पर निर्भर’

पीसीबी ने कहा, ‘विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद, हमने अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्रालय के माध्यम से अपने संरक्षक, प्रधानमंत्री मोहम्मद शाहबाज शरीफ को पत्र लिखा। हमने इस पत्र को विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को भी भेजा है। हमने उनसे विश्व कप में भाग लेने की मंजूरी का अनुरोध किया है। हमें अपनी सरकार के फैसले पर पूरा भरोसा है और जो भी सलाह दी जाएगी हम उसका पालन करेंगे।’ ईएसपीएनक्रिकइंफो से पीसीबी ने कहा, ‘भारत का दौरा करने और हमारे मैचों के स्थल पर खेलने को लेकर मंजूरी देने का निर्णय पाकिस्तान सरकार का विशेषाधिकार है। हमें अपनी सरकार के फैसले पर पूरा भरोसा है और जो भी सलाह दी जाएगी हम उसका पालन करेंगे।’

15 अक्टूबर को होगी भिड़त

गौरतलब हो कि आईसीसी, भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप आयोजित करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को मैच आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान आखिरी बार 2016 टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने भारत आया था।