Home मनोरंजन ‘सत्यप्रेम की कथा’ वीकेंड फिल्म ने की अच्छी कमाई, गदर 2 में...

‘सत्यप्रेम की कथा’ वीकेंड फिल्म ने की अच्छी कमाई, गदर 2 में नाना पाटेकर की हुई एंट्री….

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। वहीं, गदर 2 को लेकर भी अपडेट सामने आई है। फिल्म में एक दिग्गज एक्टर की एंट्री हो रही है।

सत्यप्रेम की कथा ने संडे को किया बंपर कलेक्शन

कार्तिक आर्यन और कियारा की जोड़ी ने पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर भूल भुलैया 2 के बाद सत्यप्रेम की कथा से वापसी की है। दर्शकों को सत्तू और कथा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है और उन्होंने संडे को फिल्म की बंपर कमाई करा दी। चौथे दिन का कलेक्शन पिछले तीन दिन पर भारी पड़ गया और इसके साथ फिल्म 40 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है।

बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की आदिपुरुष

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की आदिपुरुष को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो चुके हैं। जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो ज्यादातर तो इस फिल्म को नेगेटिव रिव्यू ही मिले। दर्शकों ने फिल्म के डायलॉग और घटिया वीएफएक्स को जमकर ट्रोल किया। यह बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल तो ऑल टाइम लो फिल्म बनकर सामने आई है। तो चलिए देखते हैं कि अपने दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने कैसी कमाई की।

गदर 2 में नाना पाटेकर की हुई एंट्री

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। रिलीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है कि अनिल शर्मा की फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की भी एंट्री हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि उनका रोल क्या हो? आखिर किस किरदार में नाना को फिट किया गया होगा? तो चलिए हम आपकी उलझन को दूर करते हैं और देते हैं गदर 2 से जुड़ी ये ताजा अपडेट।