Home मनोरंजन महादेव के रूप में नजर आए अक्षय कुमार, ‘ओएमजी 2’ का टीजर...

महादेव के रूप में नजर आए अक्षय कुमार, ‘ओएमजी 2’ का टीजर जारी करने की घोषणा….

105
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से ‘OMG 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस में उन्हें एक बार फिर अलग रूप और अलग किरदार में देखने का उत्साह बढ़ गया है। अक्षय कुमार की यह अपकमिंग फिल्म अगस्त में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक महीने का वक्त बचा है। ऐसे में मेकर्स ने बस कुछ ही दिनों में ‘ओएमजी 2’ का टीजर जारी करने की घोषणा की है। इसी के साथ ‘ओएमजी 2’ से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आ गया है।

बस कुछ दिनों में आ रहा टीजर

नए पोस्टर में अक्षय कुमार को एकदम अलग अवतार में देखा जा सकता है। लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहले अक्षय, भोलेनाथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कुछ ही दिनों में फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया जाएगा। ‘ओएमजी 2’ की रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है। फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ क्लैश करते हुए 11 अगस्त को रिलीज होगी।

पोस्टर पर आए इस तरह के रिएक्शन

इस पोस्टर पर फैंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन शेयर किए हैं। कुछ फैंस को भगवान भोले के रूप में अक्षय कुमार का नया लुक पसंद आया है। उन्होंने ‘हर-हर महादेव’ का कमेंट पोस्ट किया है। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले ही आगाह कर दिया है कि ‘ओएमजी 2’ के मेकर्स ‘आदिपुरुष’ से कुछ सीखने की जरूर कोशिश करें। एक ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि आदिपुरुष की तरह इसमें भी हमारे भगवान का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘उम्मीद करता हूँ कि इस फ़िल्म में सनातन धर्म की भावनाओं का पूर्ण रूप से सम्मान किया गया होगा। फ़िल्म के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ!’