Home मनोरंजन ब्रेकअप के बाद सी-थ्रू ड्रेस में स्पॉट हुईं तृप्ति, अनुष्का के भाई...

ब्रेकअप के बाद सी-थ्रू ड्रेस में स्पॉट हुईं तृप्ति, अनुष्का के भाई से था रिश्ता….

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

‘पहाड़ी गर्ल’ तृप्ति डिमरी ने कुछ ही सालों में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस अपनी अदाकारी और खूबसूरती के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पहले वह कर्णेश शर्मा के साथ अपने रिश्ते के लिए लाइमलाइट में थीं और अब ब्रेकअप की वजह से वह चर्चा में हैं।

सी-थ्रू ड्रेस में स्पॉट हुईं तृप्ति डिमरी

अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच तृप्ति डिमरी को मुंबई की सड़कों पर ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड अवतार से फैंस का दिल चुरा लिया। एक्ट्रेस ने शॉर्ट और ब्रालेट टॉप के साथ एक थाई-हाई स्लिट सी-थ्रू बैकलेस ड्रेस पहनी थी। खुले बाल और न्यूड मेकअप ने उनके ओवरऑल लुक का ग्रेस बढ़ा दिया था। तृप्ति बेहद हसीन लग रही थीं। लोग उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

क्या हो गया तृप्ति डिमरी-कर्णेश शर्मा का ब्रेकअप?

तृप्ति डिमरी का नाम अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ लंबे समय से जोड़ा जा रहा था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। एक बार तृप्ति ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कर्णेश उन्हें किस करते हुए नजर आए थे। इस फोटो से लोग मान रहे थे कि कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति और कर्णेश ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि, दोनों वाकई अलग हुए हैं या नहीं! इस पर अभी तक उनकी तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

तृप्ति डिमरी की फिल्में

29 साल की तृप्ति ने साल 2017 में फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, वह पहली बार बतौर लीड रोल में फिल्म ‘लैला मजनू’ में नजर आई थीं। इसके बाद तृप्ति ने ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर खुद की काबिलियत साबित की।