Home मनोरंजन डोसा बनाते नजर आए सोनू सूद, कहा- फ्रैंचाइजी चाहिये तो तुरंत संपर्क...

डोसा बनाते नजर आए सोनू सूद, कहा- फ्रैंचाइजी चाहिये तो तुरंत संपर्क करें….

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान एक या दो नहीं, बल्कि देशभर के सभी जरूरतमंदों की मदद कर उनके लिए मसीहा बन गए थे। वह बढ़कर लोगों की मदद कर रहे थे। यह इसी दरियादिली का नतीजा है कि सोनू सूद लोगों का दिल जीतते चले गए। सोनू नामी फिल्म पर्सनालिटी होने के बाद भी काफी डाउन टू अर्थ पर्सन माने जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह दोसा बनाते नजर आ रहे हैं।

भटूरे और दोसे की फ्रैंचाइजी के लिए करें संपर्क

सोनू सूद को इन दिनों उनके फैंस ‘रोडीज 19’ में जज पैनल का हिस्सा बने देख सकते हैं। वह शो में कंटेस्टेंट्स को उनकी स्किल्स के अनुसार जज करते हैं। शूटिंग से फ्री होकर उन्होंने सेट के बाहर एक दुकान में डोसा बनाना शुरू कर दिया। इस वीडियो में एक्टर काले रंग के कपड़े पहने खुशी-खुशी डोसा बनाते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”भटूरे और दोसे की फ्रैंचाइजी चाहिये तो तुरंत संपर्क करें।”

फैंस ने दिए ऑर्डर

सोनू सूद का वीडियो देख फैंस ने भी मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिए। एक ने कहा- ”20 का ऑर्डर दे दिया भाई। कितनी देर में तैयार हो जाएगा भाई।” एक अन्य ने लिखा, ”डाउन टू अर्थ पर्सन।” इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ”बहुत अच्छे हो सर आप, आप जैसा कोई नहीं।”

सोनू सूद वर्कफ्रंट

वर्सटाइल एक्टर सोनू सूद के फिल्मी वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही ‘फतेह’ में नजर आएंगे। यह मूवी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। अभिनेता को आखिरी बार ‘तमिलारासन’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में देखा गया था। इसके अलावा उनके एक तमिल फिल्म ‘मधा गजा राजा’ का भी हिस्सा होने की चर्चा है। यह मूवी 2024 में रिलीज होगी।