Home छत्तीसगढ़ हल्दी-सुरगी और मोहला की जीराटोला से पीडिंगपार सड़क में लाखो का भ्रष्टाचार...

हल्दी-सुरगी और मोहला की जीराटोला से पीडिंगपार सड़क में लाखो का भ्रष्टाचार : नवीन अग्रवाल

105
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनादगांव। जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में शहर जिलाध्यक्ष शमशूल आलम, बिलाल शौलिंन खान, उदित हरिहरनो, अनिल सिन्हा, अमित सिन्हा, बिदेश सिन्हा, लोकेश मालेकर ने आंख में काली पट्टी बांधकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पीडब्ल्यूडी विभाग की शिकायत की, जिसमें राजनादगांव जिले की हल्दी-सुरगी सड़क और नए जिले मोहला-मानपुर की 12 करोड़ लागत की जीराटोला से पीडिंगपार और एनएच 930 खैरकट्टा से चिखलाकसा के जीएसबी ड्रेनेज लेयर नियमानुसार नहीं होने की जांच की मांग की है।
नवीन अग्रवाल ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग अंधा हो गया है। जांच नहीं की जा रही हैं, इसलिए आंख में काली पट्टी बांध कर ज्ञापन दिया गया है।
जिला मुख्यालय की हल्दी से सुरगी सड़क रिपेयरिंग का कार्य कागजों में पूरा करके पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 80 लाख रूपए है डकार लिया गया है, जिसकी शिकायत सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के नेता करते हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पैसा हजम करके मजे से एसी ऑफिस में बैठे हैं, इन्हें सत्ता सरकार का डर नहीं है, तो आम जनता के हित की क्या सोचेंगे, वहीं विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार ने राजनादगांव और वांनाचल मोहला-मानपुर में जमकर भ्रष्टाचार किया है, इसकी 7 दिन ने जांच और कार्यवाही नहीं होने पर जोगी कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार निर्माण विभाग बन के रह गया है, यह रोज नए नए भ्रष्टाचार का उजागर होता है, हम हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे है और आगे भी उठाते रहेंगे। जनता कांग्रेस छग (जे) जब-जब कहीं पर भी गरीबों को मजदूरों को किसानों को महिलाओं को परेशानी हुई है, तब तब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई को लड़ा है और आगे भी लड़ेंगे। प्रदर्शन में अंकित पटेल, अनिमेष मेश्राम, पिंटू देवांगन, विक्की सिंग, राजकुमार ढीमर, अजय ठाकुर, सौरभ ठाकुर, अविनाश राजपूत, कार्तिक राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।