Home छत्तीसगढ़ विधायक छन्नी साहू ने किया पानी टंकी, आंगनबाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन

विधायक छन्नी साहू ने किया पानी टंकी, आंगनबाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन

125
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने ग्राम पंचायत तुर्रेगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित पानी टंकी सहित लाखों की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव में अतिथि के तौर पर नए शिक्षण सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्कूल में स्वागत करते हुए उन्हें पुस्तकों का वितरण भी किया।
ग्राम पंचायत तुर्रेगढ़ में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू शामिल हुईं। पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने उनका स्वागत किया। अभिवादन करती हुईं विधायक श्रीमती साहू ने सभी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने यहां 5 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
विधायक श्रीमती साहू द्वारा एक करोड़ 66 लाख की लागत से तैयार होने वाली पानी टंकी और 7.53 लाख की लागत वाले आंगनबाड़ी भवन के लिए भी भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों ने इस विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। विधायक श्रीमती साहू ने इस दौरान कहा कि-मूलभूत आवश्यकताओं के लिए विकास कार्यों में तेजी आई है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में यह साढ़े चार वर्ष उल्लेखनीय हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। किसान न्याय योजना के अतिरिक्त गौठान योजना, बिजली बिल हाफ योजना, बिहान समूह सहित आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय निर्णय लेकर सरकार ने बेहतर क्रियान्वयन कर तस्वीर बदल दी है।
इस अवसर पर ग्राम तुर्रेगढ़ की प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शाला में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव भी मनाया गया। विधायक श्रीमती साहू ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति भंडारी, जपं सदस्य देव पन्द्रो, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा अध्यक्ष अब्दुल खान, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री प्रताप घावड़े, जिला जेल संरक्षक लालचंद साहू, समाजसेवी लक्ष्मीचंद सांखला, रामसाय उइके, गौतम चुरेन्द्र, भवभूति साहू, महेंद्र साहू, जगदीश बघेल, ग्राम पंचायत सीताकसा सरपंच श्रीमती ज्योति कोठारी, हाईस्कूल प्रार्चाय राम भुआर्य, ज्ञानसिंह कंवर, प्रधान पठाक एमएल मार्शल, आरएल ठाकुर, हिरसिंग भुआर्य, घनश्याम कोलियारे, श्रवण कुमार कुंजाम, श्रीमती बहुरबती देहारी, श्रीमती जमुना बाई, ग्राम सचिव पप्पू कुंजाम, रामहू जुरेशिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।