Home राजनीति PM मोदी के सामने कई मंत्रालयों ने रखा अपना रिपोर्ट कार्ड….

PM मोदी के सामने कई मंत्रालयों ने रखा अपना रिपोर्ट कार्ड….

115
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कई मंत्रालयों ने अपने कामकाज पर प्रजेंटेशन दिया। चार राज्यों में विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करते रहे हैं पीएम मोदी

इसके पहले भी प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करते रहे हैं। सोमवार को हुई बैठक में भी कुछ मंत्रालयों ने अपने रिपोर्ट कार्ड पर प्रजेंटेशन दिया। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जनता के सामने लाने को कहा।

मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने पर दिया जोर

इसके साथ ही मौजूदा परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया। ध्यान देने की बात है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में सरकार और पार्टी के स्तर पर मंथन का दौर शुरू हो चुका है। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद छह, सात और आठ जुलाई को भाजपा की तीन क्षेत्रीय बैठकें होनी हैं। क्षेत्रीय बैठकों के पहले मंत्रिपरिषद की बैठक को अहम माना जा रहा है।