Home मनोरंजन भारतीय अभिनेत्री डियॉर फैशन वीक में सोनम कपूर का दिखेगा जलवा….

भारतीय अभिनेत्री डियॉर फैशन वीक में सोनम कपूर का दिखेगा जलवा….

121
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी अदाकारी से ज्यादा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह कई लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर हैं और कई दिग्गज फैशन डिजाइनर के लिए शो-स्टॉपर भी बनी हैं। जल्द ही सोनम कपूर डियॉर फैशन शो में नजर आएंगी।

डियॉर के फैशन वीक में सोनम कपूर का दिखेगा जलवा

लग्जरी ब्रांड डियॉर के ऑटम-विंटर शो को पेरिस में आयोजित किया जा रहा है। इस बार सोनम कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा होंगी। सोनम कपूर इकलौती इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है। 3 जुलाई 2023 को न्यू मम्मी सोनम पेरिस में ग्लैमरस अंदाज में रैम्प वॉक करती हुई नजर आएंगी।

सोनम कपूर ने दिखाई इन्विटेशन की झलक

सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डियॉर से मिले इन्विटेशन की झलक दिखाई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।” बता दें कि वह इस इवेंट में अकादमी पुरस्कार विजेता नताली पोर्टमैन के साथ नजर आएंगी।

61 साल बाद भारत में आयोजित हुआ था डियॉर का फैशन शो

सोनम कपर को आखिरी बार पेरिस फैशन वीक में देखा गया था। वह रैम्प पर राल्फ एंड रूसो के लिए शोस्टॉपर के रूप में वॉक करती हुई नजर आई थीं। इसी साल मार्च में 1962 के बाद भारत में पहला डियॉर का फैशन शो हुआ था, जिसे मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया था। इस इवेंट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने रैम्प वॉक कर शो की शोभा बढ़ाई थी।

किस फिल्म से सोनम कपूर ने किया कमबैक?

सोनम कपूर फिल्म ‘ब्लाइंड’ से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। ये मूवी 7 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस ने अंधी महिला का किरदार निभाया है। सुजॉय घोष की निर्मित फिल्म में विपुल रॉय, लिलेट दुबे और विनय पाठक लीड रोल में हैं। इस फिल्म से सोनम कपूर 4 साल बाद सीधे ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। उनके पास एक वेब शो और एक फिल्म भी है, जिसके बारे में उन्होंने ज्यादा अपडेट नहीं दिया है।