Home मनोरंजन साउथ सिनेमा सुपरस्टार के साथ पहली पैन इंडिया फिल्म के लिए तैयार...

साउथ सिनेमा सुपरस्टार के साथ पहली पैन इंडिया फिल्म के लिए तैयार एकता कपूर….

192
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

डेली सोप्स की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना दायरा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। छोटे पर्दे पर उन्होंने सास-बहू सीरियल से इंडियन लेडीज का खूब एंटरटेनमेंट किया है। बॉलीवुड में भी बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले कई फिल्में बनाई गईं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर अपार सक्सेस मिली है। अब एकता कपूर साउथ सिनेमा में भी अपने पैर पसारने को तैयार हैं।

एकता ने अनाउंस की पहली पैन इंडिया फिल्म

बालाजी टेलीफिल्म्स हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी फिल्म प्रोडक्शन में उतर रहा है। सोमवार को उन्होंने अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म की घोषणा की। एकता कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने पिता जितेंद्र कपूर और साउथ सिनेमा के बड़े हीरो मोहनलाल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इस मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा की। कथित तौर पर यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई जा रही है।

एकता ने किया ये पोस्ट

इंस्टा पर इसकी जानकारी देते हुए एकता ने लिखा, ”लेजेंड्स और जीनियस के साथ पोज कर रही हूं!!!! बालाजी टेलीफिल्म्स ‘व्रूशभा’ के लिए कनेक्ट मीडिया और एवीएस स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप कर रहा है- यह एक पैन इंडिया बाइलिंगुअल तेलुगू मलयालम फिल्म होगी, जिसमें मोहनलाल होंगे।” न्होंने आगे लिखा, ”इमोशन्स और वीएफएक्स से भरपूर यह फिल्म एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। यह 2024 की सबसे बड़ी फिल्म होगी, जिसे नंदा किशोर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।”

एकता कपूर वर्कफ्रंट

एकता कपूर फिलहाल ‘द क्रू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू होंगी। दिलजीत दोसांझ भी फिल्म की मेन कास्ट का हिस्सा होंगे। मूवी अगले साल 22 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा 10 जुलाई से उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले ‘बरसातें’ शुरू होने वाला है। इस शो में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी लीड पेयर होंगे।