Home खेल पाकिस्‍तान के सईद अजमल ने कहा- टीम इस मैच में जीत की...

पाकिस्‍तान के सईद अजमल ने कहा- टीम इस मैच में जीत की मजबूत दावेदार….

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के बीच 15 अक्‍टूबर को विश्‍व कप 2023 का बहुप्रतीक्षित मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल का मानना है कि उनकी टीम इस मैच में जीत की मजबूत दावेदार है। सईद अजमल का मानना है कि भारतीय टीम के पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण नहीं है जो पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाजों को टक्‍कर दे सके। नादिर अली पोडकास्‍ट में अजमल ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जमकर आलोचना की और कहा कि उनके पास पाकिस्‍तान जैसा घातक गेंदबाजी आक्रमण नहीं है। सईद अजमल ने कहा, ”भारतीय गेंदबाजी आक्रमण हमेशा से कमजोर रहा है। बाद में सिराज ने अच्‍छी गेंदबाजी की। शमी अच्‍छी गेंदबाजी कर रहे हैं। स्पिनर्स में मेरे ख्‍याल से जडेजा महत्‍वपूर्ण साबित हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह पाकिस्‍तान के लिए खतरा बन सकते थे, लेकिन वो कुछ समय से फिट नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पाकिस्‍तान के लिए खतरा बन सकती है।”

पाकिस्‍तान जीत की दावेदार

भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 मैच के बारे में बात करते हुए अजमल ने कहा कि बाबर आजम की टीम जीत की 60 प्रतिशत दावेदार है। उन्‍होंने कहा, ”भारत की बल्‍लेबाजी हमेशा मजबूत रही है। हमारी गेंदबाजी घातक है। यह मुकाबला बराबरी का होगा। अभी मैं कह सकता हूं कि पाकिस्‍तान के जीतने की 60 प्रतिशत उम्‍मीद है। हां, भारतीय परिस्थितियों को ध्‍यान रखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर पाकिस्‍तान ने विरोधी टीम को कम स्‍कोर पर रोका तो वो जीत जाएगी।” भारत और पाकिस्‍तान के बीच वनडे वर्ल्‍ड कप रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां मेन इल ब्‍ल्‍यू के पक्ष में एक तरफा नतीजे हैं। दोनों टीमें वनडे वर्ल्‍ड कप में आपस में 7 बार भिड़ चुकी हैं। भारत ने इन सभी मैचों में पाकिस्‍तान को पटखनी दी है।