Home खेल टीम इंडिया का हेड कोच बनेगा यह दिग्गज

टीम इंडिया का हेड कोच बनेगा यह दिग्गज

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दिग्गज क्रिकेटर अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम के हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं। सोमवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने मुंबई में शॉर्ट लिस्टेड कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इंटरव्यू में मजूमदार ने CAC के मेंबर्स अशोक मल्होत्रा, जतिन प्रांजपे और सुलक्षणा नाइक को अपने 90 मिनट के प्रजेंटेशन से काफी प्रभावित किया है। मजूमदार के अलावा जिन लोगों ने इंटरव्यू दिया, उनमें डरहम के कोच जॉन लुईस और तुषार अरोठे शामिल हैं।

अरोठे पहले भी महिला टीम के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय महिला टीम को इस महीने बांग्लादेश का दौरा करना है। बीसीसीआई उससे पहले टीम इंडिया का कोच नियुक्त करना चाहता है। पिछले साल दिसंबर में रोमेश पोवार को हेड कोच के पद से हटाया गया था। तब से यह पद खाली है। मजूमदार कभी भारत के लिए तो नहीं खेल सके, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके नाम 14 हजार से भी ज्यादा रन हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “सीएसी अमोल के प्रजेंटेशन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। मजूमदार महिला टीम के लिए अपनी योजनाओं को लेकर बहुत स्पष्ट थे। अन्य प्रजेंटेशन भी अच्छे थे, लेकिन मजूमदार बेस्ट रहे। इस पद के लिए उनकी सिफारिश की जाएगी।” मजूमदार मुंबई रणजी टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। इंटरव्यू के दौरान वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो व्यक्तिगत रूप से सीएसी के सामने उपस्थित हुए थे।