Home व्यापार तेल कंपनियों ने बढ़ाई कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

तेल कंपनियों ने बढ़ाई कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,773 से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल, मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। हालांकि, मई में इनकी कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई थी।