Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने मोदी सरकार की उपलब्धियां पर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका,...

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने मोदी सरकार की उपलब्धियां पर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिनों से चर्चा

145
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अंबागढ़ चौकी। राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वनथी श्री निवासण के निर्देश पर राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य सुश्री उपदेश अंदोत्रा छत्तीसगढ़ के जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचीं हैं। जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वालीं सुश्री अंदोत्रा प्रवास के पहले दिन यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के तारतम्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री उपदेश अंदोत्रा का आगमन सोमवार की रात हुआ है। मंगलवार की सुबह उन्होंने माता दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके अंबागढ़ चौकी पहुंचने पर भाजपा व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुश्री अंदोत्रा ने सभी से परिचय प्राप्त किया और जिले की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।
मंगलवार को अंबागढ़ चौकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिक और मितानिनों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जिला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री उपदेश अंदोत्रा जी ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर बात की।
उन्होंने कहा कि दृप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रुप में सामने आए हैं। भारत में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता का विकास हुआ है, जिसकी वजह से आज विश्व के दूसरे देश भारत की ओर निहार रहे हैं। उन्होंने कहा कि-उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, किसान समृद्धि योजना, मुफ्त राशन योजना जैसी अनेक जनहितैषी प्रयास से मोदी सरकार ने सर्वहारा वर्ग को राहत पहुंचाई है।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रभारी व जिपं अध्यक्ष गीता घासी साहू, प्रकोष्ठ जिला संयोजक कांति साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी धु्रवे, जिला मंत्री रागनी शोरी, अंबागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष कुंजलता हरमुख, कौड़ीकसा मंडल अध्यक्ष मीना वैध, मंडल महामंत्रीद्वय योगमाया साहू, तीजन मानिकपुरी, कौशिल्या यादव, लता मंडावी, जनपद सदस्य मनी साहू, श्रीमती करौदा परतेती, श्यामा निवरे, मदीना सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ताएं व अंबागनबाड़ी सहायिका-कार्यकर्ता व मितानिन मौजूद थीं।