Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा के बयान ने मचाया बवाल….

प्रियंका चोपड़ा के बयान ने मचाया बवाल….

143
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। प्रियंका फिलहाल बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हाल ही में ​वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ वह प्रियंका अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने इंडियन सिनेमा के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

आखिर ऐसा क्या बोला था प्रियंका ने…

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का वायरल हो रहा वीडियो साल 2016 के एमी अवॉर्ड्स का है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि अवॉर्ड शो के दौरान एंकर उनसे इंडियन सिनेमा के बारे में कुछ सवाल करती हैं। एंकर ने प्रियंका से इंडियन फिल्मों के कुछ डांस मूव्स दिखाने के लिए कहा। इस पर प्रियंका कहती हैं- ‘इंडियन फिल्मों में हिप्स और बूब्स पर फोकस होता है।’ बस फिर क्या था एक्ट्रेस इसके बाद डांस मूव्स करके दिखाती हैं और एंकर इन्हीं शब्दों को बार-बाद दोहराती दिख रही है।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं, इंडियन सिनेमा के लिए इस तरह से अपशब्द बोलने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘हां वही सिनेमा, जहां तुम भी यही सब करती थीं और लोगों के आगे पीछे घूमती थीं।’ एक ने लिखा, ‘2-4 हॉलीवुड फिल्में क्या कर लीं, भूल ही गई कि कौन हैं, कहां से आई हैं।’ एक और ने लिखा, ‘इंडियन सिनेमा को इसे बैन कर देना चाहिए, फिर समझ आएगा।’ एक लिखता है, ‘अच्छा है चल गई।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों को प्रियंका का ये बयान रास नहीं आ रहा है।