Home मनोरंजन जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल का टीजर आउट….

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल का टीजर आउट….

163
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म बवाल काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही फिल्म के थिएटर्स की बजाय ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। वहीं, अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल साल 2023 की मच अवेटेड फिल्म है। फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। वहीं, अब टीजर ने फिल्म की कहानी की कुछ परतें खोल दी है।

लव स्टोरी के बीच सस्पेंस

बवाल का टीजर उम्मीद से ज्यादा बेहतर लग रहा है। टीजर में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लव स्टोरी दिखाई गई है। एक- दूसरे को डेट करने की बीच दोनों अलग हो जाते हैं। टीजर में सबसे ज्यादा ध्यान इसका आखिरी सीन खींच रहा है और यही बवाल का सबसे बड़ा सस्पेंस भी है, रोंगटे खड़े करता है।

कई लोकेशन्स पर शूट हुई फिल्म

बवाल की शूटिंग बीते साल पूरी हो चुकी है। फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई है। भारत के अलावा फिल्म को पेरिस, एम्सटर्डम, और पोलैंड जैसे खूबसूरत देशों में भी शूट किया गया है। बवाल में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए स्टंट डायरेक्टर और स्टंटमैन को खास तौर पर जर्मनी से हायर किया गया।