Home मनोरंजन कृति सेनन की पहली फिल्म में होंगी काजोल, अनाउंस किया पहली फिल्म...

कृति सेनन की पहली फिल्म में होंगी काजोल, अनाउंस किया पहली फिल्म का टाइटल….

137
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन एक लंबे समय से फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जहां बुरा हाल हो गया, तो वहीं फिल्म पर कंट्रोवर्सी लगातार बनी रही। कृति सेनन ने ‘आदिपुरुष’ में ‘जानकी’ का किरदार निभाया था। कृति सेनन को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो चुके हैं। हीरोपंती से बतौर अभिनेत्री अपना करियर शुरू करने वालीं कृति सेनन अब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी नई पारी खेलने की पक्की तैयारी कर चुकी हैं। वह बतौर प्रोड्यूसर अपना डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने निर्माता के तौर पर स्टारकास्ट के साथ अपनी पहली फिल्म की घोषणा की है।

कृति सेनन की पहली फिल्म में होंगी काजोल

पिछले काफी समय से ये खबर आ रही थी कि कृति सेनन बतौर प्रोड्यूसर अपना लक आजमाने जा रही हैं। कुछ घंटों पहले कृति सेनन ने वीडियो के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाय फिल्म की घोषणा की थी। जिसके बाद इंडस्ट्री से उन्हें सितारों से बधाई मिली थी। अब हाल ही में कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए बताया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म में काजोल को कास्ट करने पर अपनी खुशी भी व्यक्त की।

डिसाइड हुआ कृति सेनन की नेटफ्लिक्स की फिल्म का टाइटल

कृति सेनन ने काजोल संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं ‘दो पत्ती’ की घोषणा करके बहुत खुश हूं। तीन बहुत ही स्ट्रांग, प्रेरणादायक और टैलेंटेड महिलाओं के साथ काम कर रही हूं। मोनिका, इस कहानी को कहने के लिए नेटफ्लिक्स से अच्छा प्लेटफॉर्म कोई और हो ही नहीं सकता था। काजोल मैम के साथ आठ साल के बाद एक बार फिर से काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं”। कनिका मैंने तुम्हारे लेख को हमेशा पसंद किया है और तुम्हारे साथ अपनी पहली फिल्म को-प्रोड्यूस करने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। उफ्फ्फ, ये पहली बहुत स्पेशल है। ये एक मजेदार सफर होने वाला है। ब्लू बटरफ्लाय की पहली फिल्म”। आपको बता दें कि कृति सेनन और काजोल इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में साथ काम कर चुके हैं।