Home मनोरंजन आम्रपाली को छोड़ इस एक्ट्रेस के प्यार में डूबे निरहुआ, प्रेमिका को...

आम्रपाली को छोड़ इस एक्ट्रेस के प्यार में डूबे निरहुआ, प्रेमिका को मनाने के लिए किये लाख जतन….

264
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कलाकंद’ को लेकर लगातार खबरों में छाए हुए हैं। ‘कलाकंद’ से हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही है। अब तक दिनेश और आम्रपाली की इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं, आज इसका एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली नहीं, बल्कि रचना यादव रोमांस करती दिख रही हैं। इस गाने का टाइटल ‘तोहसे बात ना करब नहीं भेट करब हो’ है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।

आम्रपाली को छोड़ इस एक्ट्रेस के प्यार में डूबे निरहुआ

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ का नया गाना ‘तोहसे बात ना करब नहीं भेट करब हो’ रिलीज किया गया है। इस गाने को निरहुआ और रचना यादव पर फिल्माया गया है। इस गाने में निरहुआ अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए जातन करते हुए नजर आ रहा है। वहीं, प्रेमिका उससे बात करने को भी तैयार नहीं हो रही। कुछ ऐसी ही खट्टी मीठी नोकझोंक से भरपूर है ‘कलाकंद’ का ये नया गाना। ये गाना रिलीज होते ही दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। इस रोमांटिक ट्रैक ‘तोहसे बात ना करब नहीं भेट करब हो’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गाने को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान ने साथ मिलकर गया है वही इसको यादव राज ने लिखा है इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है।

कुछ ऐसे हैं गाने के बोल

‘कलाकंद’ के नए गाने ‘तोहसे बात ना करब नहीं भेट करब हो’ की बात करें तो इसमें रचना अपने प्रेमी निरहुआ से कहती हैं, ‘तोहसे बात न करब न ही भेंट करब हम…अब तोहरा नही हम कभी वेट करब हम… इस पर निरहुआ जवाब देते हुए कहते है कितनिको बुझात नाहिखे हमरा के गोरी काबू चहबू…जब चार दिन की जिंदगी में रानी हो तीन दिन नाराज राहबू…।’ गाने का लोकेशन बेहद ही सुंदर है। वहीं, मॉर्डन अवतार में रचना काफी हॉट दिख रही हैं।

फिल्म में ये लोग निभा रहे हैं अहम भूमिका

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी के बैनर तले बनी ‘कलाकंद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वहीं, ‘कलाकंद’ की कहानीकार और निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। फिल्म का दिल को छू लेने वाला संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं। इसके डीओपी माही शेरला हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सुन्नी शर्मा और संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हैं।