Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ ब्लॉक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का खेत चलो अभियान की हुई...

डोंगरगढ़ ब्लॉक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का खेत चलो अभियान की हुई शुरूआत : नवीन अग्रवाल

68
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। आज जनता छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष डूमेंद्र लोधी, जिला महासचिव अनिल सिन्हा, जिला महासचिव अमित सिन्हा, किसान नेता बल्ले साहू, लोकेश मालेकर, बिदेश सिन्हा द्वारा खेत चलो अभियान की शुरूआत की गई।
नवीन अग्रवाल ने बताया कि खेत चलो अभियान के अंतर्गत बोआई के दौरान पार्टी के सभी सदस्य खेत जाकर किसानों के संग श्रमदान किया गया और खेत में विभिन्न कामों के दौरान किसानों का हाथ बटाएं एवं उन्हें बताया गया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी कांग्रेस) के बिना समर्थन के छत्तीसगढ़ में इस बार सरकार नहीं बनेगी और जो भी दल सरकार बनाएगा, उसे पहले दिन ही 4000 प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने का आदेश पारित करना होगा एवं छोटे किसानों का पूर्ण कर्ज माफ का आदेश निकाला जाएगा।
नवीन अग्रवाल ने आगे बताया कि जोगी कांग्रेस एक क्षेत्रीय दल है, छत्तीसगढ़ का दल है, हल चलाता किसान उसका निशान है यानी जोगी कांग्रेस किसानों का अपना दल है, और इसलिए अगर प्रदेश का हर कृषि परिवार जोगी कांग्रेस को वोट करेगा तो हम दोनों राष्ट्रीय दलों पर दबाब बनाकर इस वर्ष छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी सरकार बना सकते हैं, अगर किसान सत्ता अपने हाथ में चाहते हैं, तो एकजुट होकर जोगी कांग्रेस को वोट करें, ताकि दोनों दल बिना जोगी कांग्रेस के सरकार नहीं बना सकते। इससे किसानों को ही फायदा होगा। किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को नोट कर और फिर उन्हें आश्वस्त किया गया कि जोगी कांग्रेस उनकी समस्यायों को लेकर कलेक्टरेट घेराव करेगी।
खेत चलो अभियान के अंतर्गत, पार्टी सदस्य, खेत में किसानों को पार्टी का गमछा पहनाया गया। किसानों के संग मिलकर हल की पूजा किया गया। कृषि यंत्रों की पूजा करी गई, उनसे ही नारियल फोड़वा कर किसानों को प्रसाद बाँटा गया। किसानों के साथ उनका दुःख-सुख बांटकर चाय नास्ता किया गया। 21-23 जुलाई के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों में कलेक्टरेट घेराव किया जाएगा।
कार्यक्रम में सुमित वासनिक, बिट्टू अग्रवाल, अनिमेष मेश्राम, पिंटू देवांगन, विक्की सिंग, राजकुमार ढीमर, अजय ठाकुर, सौरभ ठाकुर, अविनाश राजपूत, कार्तिक राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।