Home छत्तीसगढ़ आम जनता से लेकर अधिकारी-कर्मचारियों सभी को ठग रही सरकार : ललित

आम जनता से लेकर अधिकारी-कर्मचारियों सभी को ठग रही सरकार : ललित

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। भाजपा उत्तर मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष ललित नायडू ने राज्य की भूपेश सरकार पर आम जनता से लेकर अधिकारी-कर्मचारियों को ठगने का आरोप लगाया है। नायडू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र सरकार बनने पर पर संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण करने की बात कही थी, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी अब तक इनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। पवित्र गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग के साथ छलावा किया है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की बड़ी-बड़ी बात कहीं थी, पर आज शासकीयकरण तो दूर उन्हें समय में वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार समय पर वेतन दे रही है और न ही नियमितीकरण कर रही है। संविदा कर्मचारियों की मांग पर कोई ठोस कमद नहीं उठाना भूपेश सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम कर रही है, जिसका जवाब विधानसभा चुनाव में जनता देगी। सरकार की योजनाएं भी धरातल पर नजर नहीं आ रही है। गोधन न्याय योजना, श्रमिक योजना, बोनस राशि, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी का भी हाल बेहाल है। नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। गोठानों में मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था नहीं है। मवेशी सड़कों पर आवारा घूम रहे हैं। गोठानों में गोबर खरीदी लंबे समय से बंद है। नायक ने कहा कि सरकार केवल कागजों पर ही योजनाएं चला रही है। धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। योजनाओं के नाम पर सरकार वाहवाही लूट रही है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। सरकार ने चुनाव के दौरान शराबंदी करने की भी बात कही थी। आज गांव-गांव में अवैध शराब की ब्रिकी हो रही है। गांवों को माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसके बाद भी सरकार शराबबंदी को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रही है।