Home छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक गिरवर, बोले-शिक्षा व्यवस्था को सरकार...

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक गिरवर, बोले-शिक्षा व्यवस्था को सरकार ने मजबूत किया

84
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल स्कूलों में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में बतौर अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों का स्वागत किया और उन्हें बेहतर भविष्य निर्माण के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।
पूर्व विधायक श्री जंघेल गंडई के कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव में पहुंचे, जहां कक्षा छठवीं व नवमीं की छात्राओं को माला पहानकर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक श्री जंघेल ने छात्राओं को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर नए शिक्षा सत्र की बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरवर जंघेल ने कहा कि आज प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली है। सीएम भूपेश बघेल ने स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करने कई अहम प्रयास किए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस सरकार के दौरान सभी शासकीय स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है। आज दसवीं-बारहवीं की मेरिट सूची में नजर डालें तो प्रदेश से लेकर जिला स्तर के टाप टेन में ज्यादातर बच्चे शासकीय स्कूलों से ही हैं। यह साबित करता है कि हमारे शासकीय स्कूलों में पढ़ाई के स्तर में कितना सुधार हुआ है। यह सभी कांग्रेस सरकार में ही संभव हो पाया है। इसके बाद पूर्व विधायक गिरवर जंघेल आत्मानंद स्कूल गंडई और ग्राम ढाबा के स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव समारोह में भी शिरकत की। जहां सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाते ही शाला स्टाफ को भी बेहतर अध्यापन के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान श्री जंघेल के साथ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, गंडई के राजा लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, सेवा दल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष नीना ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि विनोद ताम्रकार, मंडी अध्यक्ष संजू चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष जावेद खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अय्यूब कुरैशी, पार्षद लियाकत अली, दिलीप ओगरे, कान्ति ताम्रकार, डा. नारायण चतुर्वेदी, यतीश कुंजाम एल्डरमैन हबीब खान, उषा रात्रे, अमित टंडन, अशरफ सिद्दीकी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र-दामोदर जायसवाल, समिति के सदस्य श्रीमति हेमलता ठाकुर, नवीन चौबे, कमलेश यादव, गोविंद धनकर, प्रभारी प्राचार्य राधारमण यदु, संकुल समन्वयक कौशल राजपूत, प्रधान पाठक श्री चंदेल एवं संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।