Home खेल मध्यप्रदेश ने 13 वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का ख़िताब जीता,टीम...

मध्यप्रदेश ने 13 वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का ख़िताब जीता,टीम में रायसेन की सोनिया कुमरे भी है शामिल

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कल देर रात्र खेल गये फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्य प्रदेश ने झारखंड को 1-0 पराजित कर 13 वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का ख़िताब जीता , साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फ़ाइनल में पराजय का बदला भी लिया ।
चैम्पियनशिप का आयोजन ओड़िसा के राउलकेला में दिनांक 27 से 7 जुलाई 2023 तक किया गया ।
स्वर्ण पदक विजेता मध्यप्रदेश की टीम में रायसेन की कु. सोनिया कुमरे भी , सोनिया टीम की मुख्य खिलाड़ी हैं ।

मध्य प्रदेश है 13 वी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया । फ़ाइनल में झारखंड को पराजित करने के पूर्व सभी फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंदी हरियाणा को 2-0 से पराजित किया, क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में महाराष्ट्र में 9-0 से रौंदा । पूल मैच में कर्नाटक को 7-1 , जम्मू कश्मीर को 21-0 व पांडेचेरी को 25-0 से रौंदा ।
रायसेन ज़िले के मंडीदीप की उभरती हुई खेल प्रतिभा कु. सोनिया कुमरे ने चैम्पियनशिप में कुल 10 गोल दागे ।
कु. सोनिया ने पूर्व में नीदरलैंड व बेल्जियम का एक्सपोज़र टूर किया है ।जूनियर राष्ट्रीय हाँकी चैम्पियनशिप, खेलों इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया U-2” राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सहित सभी प्रमुख टूर्नामेंट में पदक जीता है ।कु. सोनिया वर्तमान में हाई परफ़ॉर्मेंस सेंटर ग्वालियर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं ।
कु. सोनिया की इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे , ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल , ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने बधाई एंव शुभकामनाएँ दी है ।