Home देश दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहन बंद

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहन बंद

162
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मेरठ । कांवड़ियों की यात्रा को देखते हुए दिल्ली-देहरादून हाईवे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। कांवड़ियों के संख्या बढ़ने के बाद हाईवे को वन-वे किया जाएगा। हाईवे और शहर के अंदर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की की परेशानी ना हो।
भारी वाहनों को गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में रोक दिया गया है।
एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर और हरिद्वार पुलिस से लगातार संपर्क है ।
कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की वजह से भारी वाहनों को गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में रोक दिया गया है। कुछ वाहन हाईवे मे आ गए थे, उन्हें मोहिउद्दीनपुर में हाईवे से अंदर के रास्ते निकाल दिया गया है।

भारी वाहनों के लिए व्यवस्था
गाजियाबाद से हापुड़-बुलंदशहर बाइपास, हापुड़-किठौर फ्लाईओवर से किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ, मुजफ्फरनगर मैं भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है।

रोडवेज बस व हल्के वाहनों के लिए
मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर थाना भोजपुर गाजियाबाद कट से हापुड़ शहर होते हुए साइलो सेकेंड चौकी हापुड़ चुंगी तिराहा, मेरठ शहर तथा
मुजफ्फरनगर जाने के लिए कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर जा सकेंगे।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर से गढ़ मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन व रोडवेज की बसें
मीरापुर, मवाना, कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी चौराहा, गढ़ रोड होते हुए गढ़ जा सकें।