Home देश केरल के कई हिस्सों में बारिश की वजह से राज्य में हजारों...

केरल के कई हिस्सों में बारिश की वजह से राज्य में हजारों लोग विस्थापित

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

तिरूवनंतपुरम । दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हो रही बारिश से केरल के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन बाधित रहा। बारिश की वजह से राaज्य में हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। पथनमथिट्टा, कोट्टायम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में व्यावसायिक कॉलेजों सहित शैक्षणिक संस्थान आज बंद हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया कि राज्य में और अधिक राहत शिविर खोले गए हैं। एसडीएमए अधिकारियों ने बताया कि कल तक राज्य भर में 112 शिविर थे जिनमें 6500 लोग रह रहे हैं और आज शिविरों की संख्या बढ़ाकर 186 कर दी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य भर में 41 मकान पूरी तरह से और 818 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अलाप्पुझा जिले के तीन तालुकों – चेंगन्नूर, कार्तिकप्पल्ली और कुट्टनाड में स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।
मुन्नार में भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिली है। जिला अधिकारियों ने बताया कि सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। त्रिशूर जिला प्रशासन ने बताया कि पेरिंगलकुथु बांध के दरवाजे आज खोले जाएंगे जिससे चलक्कुडी नदी का जल स्तर बढ़ सकता है इसलिए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। ‘रेड अलर्ट फिलहाल वापस ले लिया गया है लेकिन राज्य के पांच उत्तरी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट बरकरार है।