Home छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की योजनाएं को लेकर जन-जन तक पहुंच रहे जिला कांग्रेस...

भूपेश सरकार की योजनाएं को लेकर जन-जन तक पहुंच रहे जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू

129
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर लोगों तक भूपेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे है। वे अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव तक पहुंचकर नागरिकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत करा रहे है। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू बीते दिनों खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैंदाटोला, हज्जूटोला, चिल्हाटी, अंबागढ़ चौकी में पहुंचे, यहां उन्होंने कांग्रेस सरकार की सफल योजनाओं और उससे मिल रहे फायदे की जानकारी दी और लोगों से बातचीत भी की। जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क जारी है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के तौर पर हम सभी अपनी सरकार की उल्लेखनीय योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं ने बड़ा बदलाव लाया है। सरकार की सशक्त और सफल योजनाओं की हर व्यक्ति प्रशंसा कर रहा है। कांग्रेस सरकार ने विकास और न्याय को लेकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है और इसका बड़ा फायदा सरकार को मिलेगा। जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने शेष रह गए हैं, ऐसे में इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है, इसलिए अभी से कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। एक-एक ग्रामीण तक पहुंचकर साढ़े 4 सालों के विकास कार्यों को गिनाने के साथ एक बार फिर से उनका विश्वास जीते।