Home अन्य रायपुर जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत….

रायपुर जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत….

65
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, यह तीनों बच्चे पेड़ से फल तोड़ते समय कुएं में गिरकर डूब गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को आरंग थाना क्षेत्र के चरौदा गांव में हुई।

अमरूद तोड़ने गए थे तीनों बच्चे

अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता लगता है कि एक आठ साल की बच्ची, उसका पांच साल का भाई और चार साल का उनका चचेरा भाई अपने घर के सब्जी के बगीचे में कुएं के पास एक पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। अधिकारी ने कहा, “जब तीनों बच्चे पेड़ पर चढ़ रहे थे, तभी पेड़ की शाखा टूट गई और बच्चे कुएं में गिर गए।

पेड़ की शाखा टूटने से कुएं में गिरे बच्चे

अधिकारी ने कहा, “जब उनकी दादी ने खुले कुएं पर जाल का ढक्कन टूटा हुआ और पेड़ की टूटी हुई शाखा देखी, तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को उसकी जानकारी दी। पूरे परिवार में सबका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है और आसपास में भी मातम पसरा हुआ है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

अधिकारी ने बताया कि बाद में तीनों बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की आगे की जांच की जा रही है।