Home प्रशासनिक चिराग बनेंगे राज्यमंत्री, अब सिर्फ मंत्रालय की डील बाकी

चिराग बनेंगे राज्यमंत्री, अब सिर्फ मंत्रालय की डील बाकी

200
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पटना  । लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने की डील फाइनल कर ली है। अभी औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से पटना में मुलाकात के बाद यह बात सामने आ रही है कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में बताओ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हो रहे हैं। उनके लिए कौन-सा विभाग तय होगा, अब सिर्फ इसकी डील बाकी है।

आपदा प्रबंधन के तहत चिराग की इंट्री
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति कुमार पारस को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल किया गया था, जबकि तब जदयू से चिराग पासवान के टकराव के कारण इन्हें भाजपा साथ नहीं रख सकी थी। चिराग पासवान की राहों में उनके चाचा पशुपति कुमार पारस भी रोड़ा बन रहे थे, लेकिन बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता के प्रयासों को देखते हुए भाजपा ने आपदा प्रबंधन के तहत चिराग पासवान की एंट्री को फाइनल कर दिया है। रविवार को चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं की अपूर्ण बैठक त रखी थी, से पहले नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद यह बातें सामने आई हैं।