Home व्यापार Pan Card में गलत हो गया नाम, पता या जन्मतिथि तो Online...

Pan Card में गलत हो गया नाम, पता या जन्मतिथि तो Online कर सकते हैं अपडेट….

124
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इनकम टैक्स जमा करने से लेकर बैंक अकाउंट खोलने या शेयरों में निवेश करने के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। अगर इसमें कोई भी गलती हो जाए तो आपका काम अटक सकता है। ऐसे में इस आपको हमेशा अपने पैन में जानकारी को अपडेट और सही रखना चाहिए। हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे आप अपने पैन को अपडेट कर सकते हैं।

Pan Card को कैसे करें अपडेट?

पैन कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले NSDL PAN की या UTIITSL PAN की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको जानकारी अपडेट करने के लिए आवेदन करना होगा। पैन पर जानकारी अपडेट करने में 15 से 30 दिनों का समय लगता है।

Pan Card को अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

NSDL PAN की आधिकारिक वेबसाइटइ https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pan.utiitsl.com/PAN/csf.html पर जाना होगा।

इसके बाद आपको चेंज/ करेक्शन पैन डेटा के लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको एप्लीकेशन टाइप के विकल्प में जाकर मौजूदा पैन डेटा में परिवर्तन या सुधार/ पैन कार्ड का रिप्रिंट (मौजूदा पैन डेटा में कोई बदलाव नहीं) का विकल्प चुनना होगा।
इसके बाद आपको सही कैटेगरी का चुनाव करना होगा।
फिर पैन नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको उन सभी जानकारियों को अपडेट करना होगा, जिन्हें आप सही करना चाहते हैं।
इसके बाद प्रूफ के दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
फिर आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप अपनी एप्लीकेशन को ट्रेक कर सकते हैं।

पैन अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज

पैन कार्ड
आधार कार्ड
वोटर आईडी
बिजली बिल
पासपोर्ट
बैंक स्टेटमेंट
ड्राइविंग लाइसेंस