Home खेल एंट ग्रुप पर चीनी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक अरब डॉलर का...

एंट ग्रुप पर चीनी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक अरब डॉलर का लगाया जुर्माना

65
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर कह जाने वाले सुनील गावस्कर कल यानी 10 जुलाई को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे है। बता दें कि अपनी बल्लेबाजी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले गावस्कर खुद अपनी एक फैन के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। ये जानकर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन ये सच है। गावस्कर की लव स्टोरी किसी फिल्म लव स्टोरी से कम नहीं है। बता दें कि एक मैच में गावस्कर से ऑटोग्राफ मांगने आई एक लड़की पहली नजर में ही लिटिल मास्टर को पसंद आ गई थी और उन्होंने उसके बाद उस लड़की को प्रपोज कर अपना हमसफर बनाया। आइए जानते हैं कैसे गावस्कर ने कैसे अपनी फैन से शादी रचाई।

‘लिटिल मास्टर’: अपनी फैन पर दिल हार बैठे थे सुनील गावस्कर दरअसल, क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प रहती है और फैंस इनकी प्रेम कहानी जानने की हमेशा स बेताब रहते है। 10 जुलाई यानी कल सुनील गावस्कर अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में उनकी लव स्टोरी की काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि सुनील गावस्कर की लव स्टोरी अलग ही रही। वह अपनी फैन से ही इश्क कर बैठे। गावस्कर की पत्नी का नाम मार्शलीन मल्होत्रा है जो उत्तर प्रदेश के कानपुर से ताल्लुक रखती है। दोनों की पहली मुलाकात साल 1973 में हुई थी। उस समय मार्शलीन मैच देखने और गावस्कर को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आई थी। मैच में लंब ब्रेक के दौरान सुनील गावस्कर को स्टूडेंट्स गैलरी में खड़े होता देख वह उनसे ऑटोग्राफ मांगने गई और ये कहा जाता है कि पहली नजर में ही गावस्कर मार्शलीन पर दिल हार बैठे थे।

पूरे परिवार के सामने गावस्कर ने मार्शलीन को किया था प्रपोज
इसके बाद गावस्कर ने मार्शलीन का पता लगाया और उनसे मिलने के लिए कानपुर का सफर तक तय किया। इसके बाद उन्होंने कानपुर में मार्शलीन को उनके घर वालों के सामने ही प्रपोज किया। एक टेस्ट मैच में मार्शलीन का पूरा परिवार मैट देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था और उस मैच के बाद उन्होंने परिवार के सामने मार्शलीन को प्रपोज किया और पूरे परिवार वालों की रजामंदी के साथ गावस्कर ने 23 सिंतबर, 1974 को अपनी फैन से ब्याह रचा लिया।