Home मनोरंजन काजोल ने नेताओं की शिक्षा पर बयान देकर बुरी फंसीं…

काजोल ने नेताओं की शिक्षा पर बयान देकर बुरी फंसीं…

58
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

काजोल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज द ट्रायल का प्रमोशन कर रही है। हाल ही में, उन्होंने भारत के नेताओं के कम शिक्षित होने पर अपना मत रखा था।

काजोल ने भारत के नेताओं को लेकर क्या कमेंट्स किया है?
भारत के नेताओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद काजोल सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई है। उन्होंने कहा है कि भारत के नेता शिक्षा से जुड़ी पृष्ठभूमि नहीं है। इसके चलते भारत में बदलाव बहुत धीमी गति से होता है। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। इनमें कई नेता भी शामिल है। काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा है,”भारत में विकास की दर धीमी है क्योंकि लोगों में शिक्षा का अभाव है और हम अपनी मान्यताओं को वरीयता देते हैं।”

काजोल को क्यों ट्रोल किया जा रहा है?
उन्होंने अपने बयान में नेताओं पर भी निशाना साधा। काजोल एक प्रमोशनल इवेंट में अपनी आगामी वेब सीरीज द ट्रायल का प्रचार कर रही थी। काजोल का ट्रोल करते हुए एक ने लिखा है,”नेपोटिज्म का प्रोडक्ट खुद स्कूल ड्रॉपआउट है। इनका पति कैंसर बेचता है और मैडम का कॉन्फिडेंस देखिए।”एक ने लिखा है, “काजोल ने खुद 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है।” वहीं, कई लोगों ने उनका समर्थन किया है।

काजोल ने द क्विंट को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है,
“भारत में बदलाव बहुत धीमी गति से होता है। यह बहुत-बहुत धीमा है क्योंकि हम अपनी परंपराओं से बंधे हुए हैं। हमारे विचार भी वैसे ही हैं और इसका हमारी शिक्षा से लेना-देना है। हमारे पास ऐसे नेता, जिनकी पढ़ाई नहीं हुई है। मुझे माफ करना लेकिन मैं यह जरूर कहूंगी। मुझ पर ऐसे नेता राज करते हैं, जिनका अपना कोई विजन नहीं है जो आपको शिक्षा से मिलता है। कम-से-कम आपको दूसरे का व्यू पॉइंट समझ में आता है।”
काजोल ने नेताओं की शिक्षा को लेकर किए कमेंट पर क्या सफाई दी है?
विवाद बढ़ने पर काजोल ने ट्विटर पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा है,
“मैं सिर्फ पढ़ाई के बारे में अपनी बात कह रही थी और यह बहुत आवश्यक है। मेरा लक्ष्य किसी भी नेता को नीचा दिखाना नहीं था। हमारे पास कुछ बहुत ही महान नेता है, जो देश को सही राह पर लेकर जा रहे हैं।”