Home राजनीति एक मंच पर आएंगे मोदी, शरद और अजित पवार

एक मंच पर आएंगे मोदी, शरद और अजित पवार

342
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पुणे । महाराष्ट्र में बीते दिनों भाजपा और एनसीपी के बीच नजदीकी और दूरी दोनों देखने को मिली। अजित पवार गुट ने जहां बीजेपी से हाथ मिलाया। वहीं शरद पवार गुट ने विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन सब के बीच पीएम मोदी, शरद और अजित पवार तीनों एक साथ मंच पर नजर आने वाले हैं। पीएम को एक अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में आयोजकों ने शरद पवार को चीफ गेस्ट के रूप में इन्विटेशन भेजा है, जबकि उनके भतीजे और मौजूदा डिप्टी सीएम अजीत पवार गेस्ट की लिस्ट में शामिल हैं। यह कार्यक्रम तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) की तरफ से ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने कहा, हम 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्य तिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पीएम मोदी के अच्छे नेतृत्व और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस भी गेस्ट लिस्ट में हैं।