Home राजनीति पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, मैक्रों ने दिया सम्मान

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, मैक्रों ने दिया सम्मान

88
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए फ्रांस पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने किया।

वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के आधिकारिक निमंत्रण पर फ्रांस का दौरा कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां (Emmanuel Macron) ने पीएम नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी (PM Modi) यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे। पीएम मोदी ने पेरिस के एलिसी पैलेस में उनके लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री आज पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मैक्रां के साथ बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कई बार फ्रांस का दौरा किया है लेकिन इस बार मेरी यात्रा कुछ खास है। कल फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है और मैं फ्रांस के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आमंत्रित करने के लिए फ्रांस के लोगों का धन्यवाद। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उभरती स्थिति और नई विश्व व्यवस्था के बारे में भी अपना पक्ष रखा था।