Home देश श्रीनगर में प्रसिद्ध कश्मीरी पेंटर अब्दुल कयूम शाह की पेटिंग को लोगों...

श्रीनगर में प्रसिद्ध कश्मीरी पेंटर अब्दुल कयूम शाह की पेटिंग को लोगों ने सराहा

112
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

श्रीनगर । प्रसिद्ध कश्मीरी पेंटर अब्दुल कयूम शाह की कलाकृतियों की प्रदर्शनी हाल ही में श्रीनगर में लगी। प्रदर्शनी में 65 वर्षीय अब्दुल कयूम शाह की कलाकृतियों का विविध संग्रह प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी की खास बात यह थी कि विभिन्न विषयों को लेकर अलग-अलग दीर्घाएं बनायी गयी थीं ताकि आंगतुकों को सभी चीजों को समझने में आसानी हो सके। प्रदर्शनी का खूब प्रचार प्रसार भी किया गया था इसलिए बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी को देखने भी आए। कला प्रदर्शनी के साथ ही 3 से 13 वर्ष तक के बच्चों के मन में चित्रकला के प्रति रुचि विकसित करने के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने के लिए बच्चों में होड़ देखने को मिली।
अब्दुल कयूम शाह ने बताया कि इस प्रदर्शनी के आयोजन के पीछे उनका उद्देश्य यह था कि समकालीन कला के माध्यम से धर्म, धर्मनिरपेक्षता, प्रकृति, मनुष्य और जानवरों से जुड़ी भावनाओं को प्रदर्शित करे। उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से ही पेंटिंग का शौक था जिसे मैंने कॅरियर के रूप में अपनाया और अपने अब तक के सफर में मैं कई विषयों पर विभिन्न शैलियों और तकनीकों के जरिये अपनी कला को प्रदर्शित कर चुका हूँ।