Home राजनीति हिमंता बिस्वा ने सब्जियों की बढ़ती कीमत के लिए मियां मुस्लिमों को...

हिमंता बिस्वा ने सब्जियों की बढ़ती कीमत के लिए मियां मुस्लिमों को बताया जिम्मेदार, ओवैसी का पलटवार, कही ये बात

137
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगी सब्जियों के लिए मियां मुस्लिम जिम्मेदार हैं।

मियां मुसलमानों की जड़ें बांग्लादेश में हैं। ऐसे में ओवैसी ने कहा कि देश में एक ऐसी मंडिली है जिसके घर अगर भैंस दूध ना दे या मुर्गी अंडा ना दे तो उसका इल्जाम भी मियां जी पर ही लगा देंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “शायद अपने “निजी” नाकामियों का ठीकरा भी मियां भाई के सर ही फोड़ते होंगे। आज कल मोदी जी की विदेशी मुसलमानों से गहरी यारी चल रही है, उन्हीं से कुछ टमाटर, पालक, आलू वाघैराह मांगकर काम चला लीजिए।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मिस्र का दौरा किया था और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया था।
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-इसा ने भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पर दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। यह पहली बार नहीं है जब असम के मुख्यमंत्री सरमा ने मियां मुसलमानों पर निशाना साधा हो। पिछले साल उनके निर्देश पर एक मियां संग्रहालय को सील कर दिया गया था क्योंकि यह कथित तौर पर बनाया गया था। उस समय हिमंत ने कहा कि संग्रहालय में लुंगी के अलावा कुछ भी मियां मुसलमानों का नहीं था।