Home छत्तीसगढ़ हरेली महोत्सव में पारंपरिक खेलों का होगा आयोजन

हरेली महोत्सव में पारंपरिक खेलों का होगा आयोजन

189
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोडिया के हरेली महोत्सव में गृहमंत्री होंगे शामिल

उतई/दुर्ग. छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला त्यौहार हरेली के अवसर पर 17 जुलाई को नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं बी एजुकेटेड मूवमेंट यूएसए से सम्बंधित शौर्य युवा संगठन, गायत्री परिवार ट्रस्ट और ग्राम पंचायत कोडिया के संयुक्त तत्वावधान में हरेली महोत्सव 9.0 का आयोजन किया जाएगा।
शौर्य संगठन के सचिव व मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा हरेली पर्व के नौवें महोत्सव के आयोजन के सम्बंध में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी जिसमें कार्यक्रम के तैयारी के सम्बंध में समीक्षा करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदित्य भारद्वाज ने आगे बताया हरेली महोत्सव में विविध प्रकार के खेलों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिला व पुरुष वर्ग के लिए गेड़ी दौड़, नारियल फेंक, रस्साकसी, फुग्गा फोड़, महिला व बालिका वर्ग के लिए फुगड़ी, महिला वर्ग के लिए कबड्डी, महिला, पुरूष, बालक व बालिका वर्ग के लिए सुरीली कुर्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रमों के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये प्रतिभागियों को मोमेंटो से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा महिला वर्ग के प्रतिभागियों को 30 जुलाई को ग्राम पाऊवारा में आयोजित इतवारी चीला तिहार जनपद ट्रॉफी में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नागर पूजा के माध्यम से किया जाएगा एवं खेल समाप्ति पश्चात शाम 4 बजे जय बजरंग अखाड़ा ग्राम अरसनारा द्वारा अखाड़ा का प्रदर्शन किया जाएगा। समापन समारोह में छग प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला पंचायत दुर्ग कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा, ग्राम व आसपास के सरपंच व पंचायत जनप्रतिनिधि, ग्रामीण गणमान्य व शौर्य युवा संगठन के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।